National & International

6 साल पहले टूटे गठबंधन का फिर से जुड़ाव आंध्र प्रदेश में BJP का TDP के साथ गठबंधन।

आंध्र प्रदेश में, भारतीय जनता पार्टी (BJP), तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और पवन कल्याण की जनसेना पार्टी के बीच गठबंधन का निर्णय हो गया है।

इस गठबंधन का मुख्य उद्देश्य आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस के जगन मोहन रेड्डी की सत्ता को खत्म करना है।

अब देखना ये है की इस गठबंधन के अंतर्गत, भाजपा 6 से 8 लोकसभा और 10 से 12 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

जनसेना 3 लोकसभा और 24 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। तेलुगु देशम पार्टी बाकी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. ये फैसल आने वाले कुछ दिन में हो जायेगा।

तेलुगु देशम पार्टी, जो कभी 2018 तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का अभिन्न अंग थी,

अब गठबंधन को फिर से मजबूत करने की संभावना तलाश रही है। इस गठबंधन के होने से विपक्ष को एक टक्कर मिल सकता है।

गठबंधन की घोषणा जल्द ही हो सकती है। इस गठबंधन की घोषणा भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की जा सकती है।

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान गठबंधन को आंध्र प्रदेश में क्लीन स्वीप मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य पर शासन करने वाले ‘शैतान’ से छुटकारा पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी , तेलुगु देशम पार्टी , और जनसेना पार्टी का एक साथ आना बहुत जरूरी है।

viswanews

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

National & International

लालू से खफा नीतीश छोड़ेंगे गठबंधन का साथ, I.N.D.I गठबंधन के संभावित अंत और बिहार में समय से पहले चुनाव.

I.N.D.I गठबंधन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), जनता दल (यूनाइटेड) (JDU), आम आदमी पार्टी (AAP) और
National & International

26 जनवरी को सांबा सेक्टर से लश्कर के चार आतंकी घाटी दहलाने की फिराक में

भारतीय खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकी 26 जनवरी को जम्मू
Exit mobile version