Local News

हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दिया।

हरियाणा के हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बृजेंद्र सिंह के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

बृजेंद्र सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टी से इस्तीफा देने की जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘मैंने बाध्यकारी राजनीतिक कारणों से BJP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

’ उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद भी किया।

बृजेंद्र सिंह और उनके पिता बीरेंद्र सिंह ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

बृजेंद्र सिंह के पिता बीरेंद्र सिंह 2014 में हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया था। इसके अलावा बीजेपी ने उन्हें केंद्रीय मंत्री भी बनाया था।

2019 के लोकसभा चुनाव में बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह को बीजेपी ने हिसार से टिकट दिया था। 

खबर है की इस बार बीजेपी उनका टिकट काटने जा रही है, जिसकी भनक लगते ही बृजेंद्र सिंह ने बीजेपी आलाकमान से संपर्क किया, कोई पॉजिटिव रिजल्ट नहीं मिलने के बाद उन्होंने बीजेपी से इस्तीफे का फैसला लिया।

वहीं अब पिता और बेटा 10 साल बाद कांग्रेस में वापसी कर रहे हैं।

यह घटना भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है, खासकर जब लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। इसके बावजूद, भाजपा ने अब तक 413 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

इन दिनों लोक सभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों में लगभग स्तीफा और पार्टी छोड़ना आम बात हो गई है।

अभी हाल ही में चुनाव आयुक्त ने अपना स्तीफा राष्ट्र पति को समर्पित किया है अभी फिहाल मुख्य चुनाव आयुक्त अपने पद पर स्तिथ है।

Avatar

viswanews

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Local News

आखिर क्यों SSF के 135 जवान करेंगे आगरा मेट्रो की सुरक्षा।

आगरा मेट्रो की सुरक्षा के लिए एसएसएफ (सशस्त्र सीमा बल) के 135 जवानों को तैनात किया गया है. एसएसएफ के
Local News

दिल्ली के अलीपुर में पेंट फैक्ट्री में लगी आग-अब तक 9 लोगो गई जान।

दिल्ली के अलीपुर में स्थित एक पेंट फैक्ट्री में गुरुवार शाम भीषण आग लग गई. आग में करीब छह लोगों